Fatehpur News:17 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, चार ब्लॉकों में 5.72 लाख वोटर – Final Electoral Roll To Be Released On The 17th; 5.72 Lakh Voters Across Four Blocks

खागा। ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नामों में संशोधन और मतदाताओं की संख्या में घट-बढ़ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। सूची का प्रकाशन बूथ स्तर के साथ ही तहसील मुख्यालय पर भी किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का विधानसभा की निर्वाचक नामावली से मिलान होगा। इस दौरान ग्राम पंचायत की सूची में दर्ज, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची से छूटे पात्र मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे।…




Source