फतेहपुर। जिले में 4.80 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्थाई गोशालाओं का निर्माण होगा। पशुपालन विभाग को गोशाला निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही चौथी गोशाला की भी स्वीकृति मिलेगी।

जिले में नौ गोशालाएं अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों में संचालित हैं, जिसमें करीब दो हजार से अधिक गोवंश मौजूद हैं। वहीं कई ब्लॉकों में अभी भी गोशालाएं नहीं होने से गोवंशों को सड़कों से हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे निजाद दिलाने के लिए पशुपालन विभाग अधिक से अधिक गोशालाओं का निर्माण करा रहा है। हाल ही में विभाग को तीन स्थाई गोशालाओं के निर्माण के लिए 4.80 करोड़ रुपये का बजट मिला है। प्रत्येक गोशाला निर्माण के लिए 1.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें ऐरायां ब्लाॅक के गांव भादर, विजयीपुर ब्लॉक के गांव रायपुर भरसौल और असोथर ब्लॉक के गांव जरौली में गोशाला का निर्माण होगा। इसके अलावा विजयीपुर ब्लॉक के गांव खासमऊ में एक अन्य गोशाला निर्माण का प्रस्ताव भी डीएम को भेजा गया है। स्थाई गोशालाओं में गोवंशों की जरूरत का हर सामान और चारा मौजूद होगा। प्रत्येक गोशाला में करीब 300 गोवंशों रखने की क्षमता होगी। गांव प्रधान और सचिव की निगरानी में वहां कर्मचारियों की नियुक्ति होगी और वही गोशाला को संचालित करेंगे। पशुपालन विभाग समय-समय पर गोशालाओं का निरीक्षण करेगा।

सात अस्थाई गोशालाओं का हो रहा निर्माण

जिले में सात गांवों में अस्थाई गोशालाओं का निर्माण भी ग्राम निधि के माध्यम से हो रहा है। इसमें भिटौरा ब्लॉक के गांव उन्नौर, असोथर के गांव सरकंडी, अमौली के दपसौरा, खजुहा के सुल्तानगढ़, हसवा के मोरांव, धाता के गांव कुसुंभा और गुरचुरी गोशाला का निर्माण चल रहा है। प्रत्येक गोशाला निर्माण में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन गोशालाओं में करीब 200 गोवंश को रखने की क्षमता होगी।

कोट

तीन स्थाई गोशालाओं के निर्माण के लिए बजट मिल गया है। जल्द ही चौथी गोशाला के लिए भी स्वीकृति मिल जाएगी। डीपीआर बनाया जा रहा है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। अस्थाई गोशालाओं का निर्माण चल रहा है।

– नवल किशोर, जिला पशुपालन अधिकारी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें