आगरा के बरौली अहीर में ससुर की हत्या में शामिल बहू बबली और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मदरा अंडरपास के पास पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा और फिसल गिर गया। उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे आरोपी बाएं पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

loader

पकड़े गए हत्यारोपी प्रेम सिंह (40) निवासी महल बादशाही थाना बमरौली कटारा ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेमिका बबली के साथ मिलकर 13 अगस्त की रात को एत्मादपुर के अगार निवासी राजवीर सिंह (70) को बुलाया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। राजवीर सिंह बबली के ससुर थे। महल बादशाही में बहू के साथ रहते थे। 

 




Trending Videos

father-in-law murdered After husband woman arrested along with lover

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस मिला है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोजाबाद की तरफ भागने के प्रयास में था। वही दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी बबली पत्नी हरिओम को भी पावली चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। यह भी हत्या में शामिल थी। दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है।


father-in-law murdered After husband woman arrested along with lover

पति का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


डीसीपी पूर्वी ने बताया कि 13 अगस्त को वृद्ध राजवीर का शव मिला था। मृतका की पत्नी ने अपनी बहू और महल बादशाही निवासी प्रेम सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बमरौली कटारा पुलिस ने हत्या में शामिल बबली और प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 


father-in-law murdered After husband woman arrested along with lover

आगरा पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे गांव के प्रेम सिंह ने पुलिस को फोन किया। बताया कि बाजरे के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के गांव का नहीं होने की वजह से आसपास के थानों में सूचना दी गई। इस पर एत्मादपुर स्थित गांव अगवार निवासी मुन्नी देवी आईं। उन्होंने मृतक की पहचान पति राजवीर सिंह (70) के रूप में की। मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे हरिओम की 6 साल पहले हत्या हुई थी। इसमें बहू बबली जेल गई थी। 5 साल 4 महीने जेल में रही थी। 11 महीने पहले छूटकर आई थी। बहू के संबंध महल बादशाही निवासी प्रेम सिंह से चल रहे हैं। इस वजह से ही पति को मार डाला था। उनकी दो पाैत्रियां हैं। वह दो महीने से अपनी 2 बेटियों को अपने साथ लेकर दिगनेर क्षेत्र में रह रही थीं।


father-in-law murdered After husband woman arrested along with lover

आरोपी महिला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मुन्नी देवी ने बताया कि पति राजवीर चाहते थे कि बहू दोनों पाैत्रियों को ससुराल में छोड़ दें, जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। मगर बबली तैयार नहीं थी। बुधवार दोपहर को पति राजवीर को फोन किया। बताया कि उसे बात करनी है जिससे विवाद का निपटारा हो सके। वह तैयार हो गए। उस समय घर में खाना खा रहे थे। घर से निकल गए। इसके बाद लाैटकर नहीं आए। उन्होंने पुलिस को लापता होने की सूचना दी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *