शिकोहाबाद ब्लॉक के किसानों में सचिव के रवैये को लेकर भारी आक्रोश, डीएम से की हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। ब्लॉक की साधन सहकारी समिति इंदुमई पर बुधवार को ताला लटका मिलने से खाद लेने पहुंचे किसानों को बैरंग लौटना पड़ा, इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम से सचिव को हटाने की मांग की है।
किसान सत्य प्रकाश सिंह, जितेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मुनेश कुमार और सुकन सिंह आदि ने आरोप लगाया कि सचिव की लापरवाही के कारण खाद का वितरण समय से नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी सचिव के रवैये को लेकर किसान यूनियन द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया था। तब एआर कोऑपरेटिव विमल कुमार ने मौके पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में खाद बंटवाई थी। बुधवार को फिर समिति बंद मिलने पर किसानों ने डीएम से सचिव को हटाने की मांग उठाई है।
समिति पर गया था और वहां मौजूद किसानों को गुरुवार को यूरिया वितरण किए जाने की जानकारी देने के बाद बैंक चला गया था। समिति पर न जाने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
— सुबोध कुलश्रेष्ठ, सचिव, साधन सहकारी समिति, इंदुमई
