टूंडला। एटा रोड स्थित एक परचून की दुकान में बुधवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने जानबूझकर आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।


नगर के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी सुनील कुमार जैन एटा रोड निवासी दुर्गेश कुमार शर्मा की दुकान किराए पर लेकर परचून की दुकान चलाते हैं। सुनील का आरोप है कि बुधवार रात करीब पौने तीन बजे एक युवक ने दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया। सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। संवाद



Source link