Thrown out of the house for giving birth to a daughter; an attempt was made on her life, and five lakh rupees were demanded.

सांकेतिक 

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी विवाहिता के बेटी होने पर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पांच लाख रुपया दहेज की मांग की है। पति जान से मारने की धमकी देने व दूसरी शादी करने की दमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।


पीड़िता सोनम ने कहा कि उसका विवाह 5 दिसंबर 2024 में अलीगढ़ के थाना क्वार्सी के नगला पटवारी निवासी सलमान के साथ तीन लाख नकदी,दहेज का सामान देकर की थी। पति गुजरात में नौकरी करता है। अधिकांश समय वहीं रहता था इस दौरान बेटी को जन्म दिया था। बेटी पैदा होने के बाद ससुरालीजनों का व्यवहार बदल गया। सास,ससुर, ननद सहित अन्य ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने के साथ उससे शादी की तैयारी कर रहा था। पीड़िता ने पति, ससुर, सास, ननद और अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास, धमकी और अन्य संबंधित अपराधों में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद



Source link