A procession in honor of Veerangana Jhalkari Bai will be taken out in the city tomorrow.

वीरांगना झलकारी बाई जयंती शोभायात्रा की जानकारी देते अध्यक्ष विद्याराम शंखवार,महामंत्री केशवदेव
– फोटो : वीरांगना झलकारी बाई जयंती शोभायात्रा की जानकारी देते अध्यक्ष विद्याराम शंखवार,महामंत्री केशवदेव शंखवार,मनोज शंखवार व अन्य पदाधिकारी। संवाद

फिरोेजाबाद। अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा 29 नवंबर को शहर में निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद विद्याराम शंखवार, महामंत्री पार्षद केशवदेव शंखवार, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह दस बजे महापौर कामिनी राठौर करेंगी।


इसमें नगर विधायक मनीष असीजा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित समाज के वरिष्ठजन शामिल होंगे। शोभायात्रा एक दर्जन झांकियों एवं बैंडवाजों के साथ जलेसर रोड टापा पैठ, विभवनगर तिराहा से होकर क्लब चौराहा, गांधीनगर चौराहा, बर्फखाना चौराहा, सिनेमा चौराहा, संत तिराहा, छिंगामल का बाग, विवेकानंद चौराहा से होते हुए जलकल संस्थान के सामने स्थित प्रतिमा के पास समापन होगा। मार्ग में अनेक स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पार्षद हेतसिंह शंखवार, सपा नेता एवं पार्षद मनोज शंखवार, डा. वीपी शंखवार, रोहित शंखवार, अभय कबीरपंथी, सुनील कुमार शंखवार, अमित माहौर, अनिल शंखवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link