Following a High Court order, a 7-member team inspected the condition of the Jain Dharamshala and the shops.

जैन धर्मशाला एवं दुकानों की जर्जर स्थिति की जांच करती टीम एवं मौके पर मौजूद दुकानदार। स्रोत संव
– फोटो : जैन धर्मशाला एवं दुकानों की जर्जर स्थिति की जांच करती टीम एवं मौके पर मौजूद दुकानदार। स्रोत संवाद

नगरपालिका के ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ दुकानदारों की याचिका पर अदालत ने डीएम से मांगी थी जांच रिपोर्ट


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), नगरपालिका जेई अमित राठौर और आर्किटेक्ट सहित 7 सदस्यीय टीम ने एसबीआई के पास स्थित जैन धर्मशाला व दुकानों की जर्जर स्थिति का भौतिक सत्यापन कर फोटो-वीडियो तैयार किए। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है, जिसे बंद लिफाफे में हाईकोर्ट भेजा जाएगा।

पूर्व में नगरपालिका द्वारा धर्मशाला व दुकानों को जर्जर बताकर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा करने के खिलाफ दुकानदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर अदालत ने डीएम को 25-26 नवंबर तक जांच कराकर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए थे। मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को नियत है।

वर्जन:

जैन धर्मशाला के मामले में जांच करने के लिए 7 सदस्यीय टीम को भेजा गया था, जिसने धर्मशाला व दुकानों की स्थिति की जांच की है। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम फिरोजाबाद को सौंप दी है।

– राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम (शिकोहाबाद)



Source link

अभी अभी की खबरें