{“_id”:”6b071a60fee2a8d54a0d6117″,”slug”:”on-the-third-day-of-the-pulse-polio-campaign-3454-children-were-administered-the-vaccine-kasganj-news-c-175-1-kas1009-157713-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kasganj News: पल्स पोलियो अभियान के तीसरे दिन 3,454 बच्चों को पिलाई गई दवा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 26 – सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र पर तीसरे दिन की पल्स पोलियो की प्रगति समीक्षा करते चिकित्सा
सिढ़पुरा। विकासखंड क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के तीसरे दिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर 3,454 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार के निर्देशन व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गौतम के नेतृत्व में 46 नियमित, 5 ट्रांजिट और 2 मोबाइल टीमों ने अभियान को गति दी।
तीसरे दिन की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों संग बैठक कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जाए और कोई भी पात्र बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।
