Firozabad News: पचोखरा। थाना पचोखरा क्षेत्र के ग्राम नंगला सूरज में शनिवार को एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरकारी ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है।

शनिवार शाम लगभग 4 बजे थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला सूरज निवासी मृतका ममता देवी (35) पत्नी सत्यवीर सिंह के घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या की सूचना ग्रामीणों द्वारा पचोखरा पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पचोखरा पुलिस ने पंखे से लटके मृतका के शव को उतरवाया। मृतका की शादी को लगभग 17 वर्ष ही गए।

मृतका का पति शहर से बाहर रहकर नौकरी करता है। मृतका के साथ उसकी 75 वर्षीय सास रहती है।मृतका के कोई बच्चा नही है।घटना के समय घर पर मृतका के अलावा कोई अन्य परिजन मौजूद नही था। आत्महत्या की सूचना पर घर पहुंचे परिजन शव देख स्तब्ध रह गए। परिजनों ने बताया कि मृतका ममता देवी तीन दिन पूर्व अपनी मौसी के यहाँ विवाह समारोह में शामिल होने गयी थी। शनिवार सुबह ही घर वापिस आयी थी।

सीओ टुंडला शेखर सेंगर ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिये ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी के लिए परिजनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने रविवार की प्रातः पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है

Author

Author



Source link