अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। बड़ागांव निवासी शिवकांत दुबे को व्हाट्सएप कॉल करने के बाद शातिर साइबर जालसाजों ने धोखे से उनसे मोबाइल फोन स्क्रीन शेयर करने को कहा। उनकी बात मानकर शिवकांत के स्क्रीन शेयर करने के बाद जालसाजों ने उनके खाते से लाखों रुपये निकल लिए।

शिवकांत ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताने वाले युवक ने उसे व्हाट्सएप कॉल किया। उसने खुद को क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके खाते में 85 हजार रुपये क्रेडिट बन रहा है। उसने बताया कि उसका क्रेडिट कार्ड पहले ही बंद हो चुका। इस पर फोन करने वाले युवक ने कहा कि कार्ड अभी बंद नहीं हुआ है। अगर अभी कार्रवाई न होने पर खाते से 85 हजार रुपये कट जाएंगे। उसने स्क्रीन शेयर करके प्रोसेस पूरा कर देने की बात कही। उसकी बातों में आकर शिवकांत ने स्क्रीन शेयर कर दी। इसके बाद छह मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच खाते से 5,00,882 रुपये निकाल लिए गए। इसका कोई मेसेज भी बैंक से नहीं आया। बैलेंस चेक करने पर उसे पता चला। उसकी तहरीर पर साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *