ट्रेन में चढ़ते समय छोटी सी चूक ने वृद्ध की जान ले ली। उसका पैर फिसल गया। जब तक वृद्ध संभल पाता, तब तक दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। 

 


Foot slipped while boarding the train, elderly man dies after being hit by another train

ट्रेन
– फोटो : freepik

Trending Videos



विस्तार


मथुरा के सौंख में जाजन पट्टी रेलवे स्टेशन पर भरतपुर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रहे बुजुर्ग का पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए, तभी दूसरी रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई।

Trending Videos

जीआरपी प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को भरतपुर जाने के लिए जाजन पट्टी स्टेशन से अर्जुन सिंह (61) पुत्र दुर्ग सिंह ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसलने से वह रेलवे लाइन पर गिर पड़े। दूसरी लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

 जीआरपी पुलिस ने आसपास के लोगों ने मृतक वृद्ध की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अर्जुन घर से भरतपुर जाने के लिए निकलते थे। वे भरतपुर के एक स्कूल की बस चलाते थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *