BSP IT cell: सोशल मीडिया से अब तक दूरी बनाए रखने वाली बसपा अब सोशल मीडिया का सहारा लेना जा रही है। प्रदेश के अलावा हर जिले में आईटी सेल बनेगा।


UP: BSP, which remained away from social media, will now change its strategy, IT cell of the party will be for

आकाश आनंद की देखरेख में होगा काम
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बहुजन समाज पार्टी हर जिले में अपना आईटी सेल गठित करने जा रही है, जिसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं के हमलों का सोशल मीडिया पर जवाब दिया जा सकेगा। पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने इसका निर्देश सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों को दिया है। 

Trending Videos

बसपा में नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने के बाद आकाश आनंद ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कई नई पहल की थीं। जिसमें पार्टी की यू-ट्यूब और सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर उपस्थिति के साथ पार्टी की वेबसाइट को नया कलेवर देना शामिल था। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए मिस कॉल सेवा भी शुरू की थी। 

अब पार्टी को विस्तार देने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर उसकी सक्रियता बढ़ाने के मकसद से हर जिले में आईटी सेल का गठन करने का निर्देश दिया है। इसकी माॅनिटरिंग आकाश आनंद खुद करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *