Four flights to Delhi, Mumbai restored

अमौसी एयरपोर्ट। 



loader

Trending Videos

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी का रनवे 24 घंटे के लिए खोला जा चुका है, जिससे अब विमानों की संख्या बढ़ने लगी हैं। इंडिगो ने छह महीने बाद मुंबई व दिल्ली की चार उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। इससे यात्रियों को राहत होगी। पहली मार्च से अमौसी एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत के लिए दिन की सभी उड़ानों को बंद किया गया था। बीते 16 अगस्त से रनवे दिन में भी खुल गया है। इससे एयरलाइंस बंद फ्लाइटें बहाल कर रही हैं। इंडिगो की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 2243 और दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6ई 2113 बहाल कर दी गई हैं। ये दोनों उड़ानें पहली मार्च से स्थगित चल रही थीं। इसी क्रम में लखनऊ से मुंबई की इंडिगो की उड़ान 6ई 5302 और मुम्बई से लखनऊ की उड़ान संख्या 6ई 2442 भी बहाल कर दी गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *