ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ताजमहल में नमाजियों को सुबह तीन घंटे के लिए निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। ताजमहल के अंदर शाही मस्जिद में पर नमाज होनी है। चांद के अनुसार 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी। ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में निशुल्क प्रवेश की अधिसूचना जारी की है।
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा कुमार ने बताया कि बकरीद पर सुबह 7 से 10 बजे तक लोग निशुल्क प्रवेश कर सकते हैं। इस दौरान मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लागू रहेगा।
केवल तीन घंटे ही प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दौरान टिकट काउंटर बंद रहेंगे। नमाजियों को केवल शाही मस्जिद तक जाने की अनुमति होगी। पर्यटकों के लिए भी तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहेगा।