{“_id”:”687a437bab932830fa009423″,”slug”:”free-ration-will-be-distributed-from-july-20-in-bareilly-2025-07-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Free Ration Scheme: राशन कार्डधारकों के लिए अपडेट, जुलाई में इस तारीख से बंटेगा अगस्त का खाद्यान्न”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Bareilly News: अगस्त के लिए आवंटित राशन का वितरण 20 जुलाई से शुरू हो जाएगा। जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, वह मोबाइल ओटीपी सत्यापन से राशन प्राप्त कर सकेंगे।
निशुल्क राशन वितरण – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को अगस्त माह के लिए आवंटित राशन का निशुल्क वितरण 20 जुलाई से शुरू होगा। 10 अगस्त तक वितरण किया जाएगा। इसके तहत 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल प्रति कार्ड की दर से मिलेगा।
Trending Videos
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, पात्र गृहस्थी योजना के तहत प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल मिलेगा। खाद्यान्न वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा रहेगी। विक्रेता उपलब्ध सीमा के अनुसार पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है वह मोबाइल ओटीपी सत्यापन से राशन प्राप्त कर सकेंगे।
7.80 लाख से अधिक हैं कार्डधारक
बरेली जिले में सात लाख 80 हजार से भी अधिक राशन कार्डधारक हैं। जिसमें 6.89 लाख पात्र गृहस्थी और 99 हजार से अधिक अंत्योदय कार्डधारक हैं। जिले में अनाज वितरण के लिए कुल 1785 दुकानें हैं।