आगरा। प्रथम आगरा जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 19 और 20 मई को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसमें नन्हे खिलाड़ियों से लेकर अनुभवी वेटरन्स तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की महासचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि अंडर-9, होप्स (अंडर-11), कैडेट (अंडर-13), सब जूनियर (अंडर-15), जूनियर (अंडर-17), यूथ (अंडर-19), महिला, पुरुष और वेटरन्स (मास्टर्स) वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। अंडर-9, 11, 13 और 15 वर्ग के मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे, जबकि अंडर-17, अंडर-19, महिला, पुरुष और वेटरन्स वर्ग के मैच शाम 4 बजे से खेले जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी ही आगामी प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 5 से 7 जून तक बरेली में होनी है। डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें