गाजीपुर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से अमृतसर-सहरसा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का दावा है कि स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसका ठहराव सिटी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04672 अमृतसर-सहरसा आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी 20 नवंबर शुक्रवार को अमृतसर से रात 08.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अम्बाला कैंट से रात12.25 बजे, गाजीपुर सिटी से शाम 06.40 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 04671 सहरसा-अमृतसर आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी 22 नवंबर रविवार को सहरसा से सुबह 10.00 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से शाम 07.35 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा शयनयान श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। संवाद



Source link