{“_id”:”6b01f31862b37be64600e4ff”,”slug”:”passengers-leg-gets-amputated-after-slipping-while-alighting-from-train-chandauli-news-c-189-1-svns1012-158013-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandauli News: ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से यात्री का पैर कटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

धीना। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव निवासी दिवाकर राय (58) का पैर फिसल गया। ट्रेन के नीचे चले जाने के कारण पैर कट गया। शुक्रवार सुबह हुई दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को एंबुलेंस से पीएचसी बरहनी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दिवाकर शुक्रवार को ईएमयू से रिश्तेदारी में भैसा गांव जा रहे थे। धीना स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय अचानक पैर फिसल गया। वह प्लेटफॉर्म के नीचे गिर पड़े। हादसे में दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी बरहनी पहुंचाया गया। पीएचसी बरहनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन से गिरकर घायल दिवाकर को अस्पताल लाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
