1680 candidates remained absent for the Navodaya Vidyalaya entrance examination

शहर के सटे रौजा स्थित एक विद्यालय से पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर

गाजीपुर। शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को हुई। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिलाल ने बताया कि जिले में बनाए गए आठ केंद्रों पर विभिन्न विकासखंडों के पंजीकृत 5827 अभ्यर्थियों में 71.17 प्रतिशत उपस्थित रहे। जबकि 1680 ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। शहर के पुलिस लाइन के पास करीब तीन दशक पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की गई थी। इस विद्यालय में कक्षा-छह में प्रवेश के लिए हर वर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाता है। शनिवार को कक्षा छह की 80 सीटों के लिए कराई गई, इस परीक्षा में जिले के सभी 16 विकासखंडों के 5827 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनके लिए कुल आठ केंद्र बनाए गए थे।


एक पाली में कराई गई इस परीक्षा के लिए बच्चे समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। निर्धारित समय होते ही उन्हें सघन जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। प्रधानाचार्य हरिलाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इसमें कुल 5827 में से 71.17 फीसदी यानी 4147 ने परीक्षा दी जबकि 1680 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सुचारु रूप से होते पाई गई।



Source link