डिजिटल सेवाओं और सांस्कृतिक विरासत का संगम
Varanasi News:
वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, तकनीक के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिक तक पहुंचाने के प्रयासों को काशी तमिल संगमम 5.0 के माध्यम से एक नया मंच मिला। सीएससी डिजिटल संगम-एक भारत, श्रेष्ठ भारत, डिजिटल भारत थीम पर विशेष प्रदर्शनी एवं डिजिटल सेवा स्टॉल का उद्घाटन शनिवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने किया। सीएससी डिजिटल संगम स्टॉल पर आम नागरिकों और आगंतुकों को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण, प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएम-एमकेएसएसवाई) में पंजीकरण एवं सहायता, आधार संशोधन और अपडेट, डिजी-पे तथा आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के माध्यम से नकद निकासी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन में सहायता, डिजिटल वित्तीय समावेशन और डिजिटल साक्षरता से जुड़ी सेवाएं भी दी जा रही हैं। स्टॉल पर काशी और तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए तिरुक्कुरल डिजिटल अनुभव और एआई आधारित हिंदी-तमिल भाषा संवाद की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सीएससी एकेडमी, महिला उद्यमिता, ग्रामीण डिजिटल अर्थव्यवस्था और तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य भाषा और संस्कृति की विविधता के बीच डिजिटल तकनीक के माध्यम से संवाद, सहभागिता और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना है। इस मौके पर सीएससी के राज्य प्रमुख राजेश मिश्रा भी रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦सीएससी डिजिटल संगम स्टॉल का उद्घाटन किसने किया?
स्टॉल का उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने किया।
✦स्टॉल पर कौन-सी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं?
स्टॉल पर ई-श्रम और पीएम-एमकेएसएसवाई पंजीकरण में सहायता, आधार संशोधन और अपडेट, डिजी-पे तथा एईपीएस के माध्यम से नकद निकासी जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
✦स्टॉल पर काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को तकनीक से जोड़ने के लिए क्या व्यवस्था की गई है?
इसके लिए तिरुक्कुरल डिजिटल अनुभव और एआई आधारित हिंदी-तमिल भाषा संवाद की विशेष व्यवस्था की गई है।
काशी बनेगी चार स्तंभों का विश्व केंद्र; योगी बोले- आस्था के साथ अब व्यवस्था और अवसर भी है
काशी तमिल संगमम 5.0 का आगाज, योगी बोले- भाषाएं अलग-अलग, लेकिन भाव सबके एक
Ranchi News: सीयूजे में काशी तमिल संगमम में सांस्कृतिक समृद्धि से रूबरू हुए छात्र
