{“_id”:”6b0aa90fdaecefc19e031c95″,”slug”:”interstate-arms-smuggler-with-50-000-bounty-on-his-head-arrested-in-jaunpur-2026-11-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जौनपुर: 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से पिस्टल-तमंचे लाकर करता था सप्लाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गिरफ्तार आरोपी सुनील दुबे उर्फ रफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह के सरगना और 50 हजार रुपये के इनामी सुनील दुबे उर्फ रफ्तार को एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मछलीशहर थाने में दर्ज असलहा तस्करी के मुकदमे में वांछित था। एसटीएफ ने उसे मछलीशहर क्षेत्र के पूरा पवई नहर पुलिया के पास से रात 1:16 बजे दबोचा। वह मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल और तमंचे खरीदकर अलग-अलग जगहों पर बेचता था।
एसटीएफ के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को मछलीशहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शिव प्रकाश मिश्रा, मनकामेश्वर मिश्रा और प्रियांशु शुक्ला को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पांच देशी पिस्टल और सात अवैध तमंचे बरामद हुए थे। इस मामले में मछलीशहर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में गिरोह के सरगना सुनील दुबे का नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
