
jhansi murder
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के सीपरी बाजार के महिपाल सिंह की हत्या के पीछे उसकी प्रेमिका और उसके पुत्र का नाम ही सामने आ रहा है। रविवार को महिपाल की पत्नी के साथ बातचीत की एक कॉल रिकॉडिंग सामने आई है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”68ac1b23405d79e12004e55b”,”slug”:”girlfriend-and-her-son-along-with-friends-killed-young-man-in-jhansi-2025-08-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘बचा लो…ये लोग मार डालेंगे’, प्रेमिका के खौफनाक इरादे भांप गया था महिपाल; पत्नी को फोन कर बताई थी ये बात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

jhansi murder
– फोटो : अमर उजाला
झांसी के सीपरी बाजार के महिपाल सिंह की हत्या के पीछे उसकी प्रेमिका और उसके पुत्र का नाम ही सामने आ रहा है। रविवार को महिपाल की पत्नी के साथ बातचीत की एक कॉल रिकॉडिंग सामने आई है।
करीब 13 मिनट कॉल रिकॉडिंग में वह पत्नी से खुद को बचा लेने की गुहार लगा रहा है। उसने पत्नी को बताया कि पैसों की खातिर प्रेमिका और उसका बेटा उसे मारना चाहते हैं। यहां आकर बचा लो। इसके कुछ घंटे बाद महिपाल की मौत की हो गई। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
मूल रूप से दतिया के गुर्जरा गांव निवासी महिपाल यहां रहकर प्राइवेट काम करता था। पत्नी मुखी तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है। यहां उसका एक महिला से प्रेम संबंध था। प्रेमिका का एक बेटा है। दोनों ने उससे 1.50 लाख रुपये कर्ज लिया था।
बृहस्पतिवार को महिपाल को फोन करके उसकी प्रेमिका ने रेलवे स्टेशन बुलाया। महिपाल ने मौत से पहले इस पूरी घटना के बारे में फोन पर अपनी पत्नी मुखी को बताया। महिपाल ने रोते-रोते पत्नी मुखी को बताया कि पहले राहुल और उसकी मां ने फोन करके स्टेशन के पास पैसे देने के लिए बुलाया था।