प्रेमिका सोनिया का पूर्व प्रेमी बहाने से सोनिया और प्रेमी घनश्याम को अपनी बाइक में बिठाकर झांसी लेकर आया। यहां से बनगाय पहुंचने पर उसने लोहे की सरिया मारकर घनश्याम की हत्या कर दी। चेहरे पर तेल डालकर जला दिया।
{“_id”:”670a020a271af303d1002cba”,”slug”:”girlfriend-s-ex-boyfriend-gave-painful-death-to-retired-employee-2024-10-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”घनश्याम हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: प्रेमिका ने खोले चौंकाने वाले राज… इस वजह से रिटायर्ड कर्मी की जान ली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हत्या
– फोटो : अमर उजाला
झांसी के उल्दन के पलरा गांव निवासी घनश्याम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या हुई। घनश्याम रेलवे से रिटायर्ड था। एक युवती ने पैसों के लिए अपने प्रेम जाल में फांस लिया। युवती के प्रेमी को जब घनश्याम के बारे में मालूम चला तब साजिश रचकर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है।