गोरखपुर। पुलिस विभाग में फेरबदल हुए हैं। जिले में तैनात चार सीओ को दूसरे जिलों और कमिश्नरेट में भेजा गया है जबकि पांच नए अधिकारियों को गोरखपुर की जिम्मेदारी मिली है।
खबर वहीं जो सत्य हो©
गोरखपुर। पुलिस विभाग में फेरबदल हुए हैं। जिले में तैनात चार सीओ को दूसरे जिलों और कमिश्नरेट में भेजा गया है जबकि पांच नए अधिकारियों को गोरखपुर की जिम्मेदारी मिली है।
सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी का तबादला गाजियाबाद कमिश्नरेट किया गया है। सीओ खजनी दीपांशी राठौर और सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं, सीओ एलआईयू देवी दयाल को पीटीएस सीतापुर में तैनाती मिली है। दूसरी ओर बरेली से नीलेश मिश्रा और जौनपुर से गिरेंद्र कुमार सिंह को गोरखपुर भेजा गया है। अयोध्या से पीयूष कुमार और श्रीयश त्रिपाठी की भी जिले में तैनाती हुई है। भदोही से आए धीरेंद्र सिंह को सीओ एलआईयू बनाया गया है। ब्यूरो