गोरखपुर। बेलीपार क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने ट्रक और हाथी के मालिक के खिलाफ विभागीय प्राथमिकी दर्ज की है। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत यह कार्रवाई की गई है। वन विभाग अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगा।

डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि वन रक्षक धनंजय ने वाहन स्वामी और हाथी के मालिक के खिलाफ विभागीय एच-2 प्राथमिकी पंजीकृत कराया है। हाथी मालिक अभी अज्ञात है।

शनिवार को बेलीपार इलाके में ट्रक की टक्कर से हाथी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू की थी।

जांच के क्रम में ट्रक और हाथी के स्वामित्व से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीएफओ ने बताया कि जिले में हाथियों की देखरेख और उनके स्वामित्व को लेकर भी वन विभाग की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है। विभागीय प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी।



Source link