हमीरपुर। महंगाई की मार से आम परिवारों का रसोई बजट लगातार बिगड़ रहा है। पहले दूध के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर बोझ पड़ा और अब ब्रेड की कीमतों में भी पांच रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है।

बॉर्न और हार्वेस्ट गोल्ड कंपनियों ने ब्राउन ब्रेड, सैंडविच ब्रेड और पाव-बर्गर बन के दाम बढ़ा दिए हैं। ब्रेड का इस्तेमाल घरों के अलावा अस्पतालों में मरीजों के नाश्ते में भी होता है। ऐसे में कीमतें बढ़ने से आम उपभोक्ताओं का रोजमर्रा का खर्च बढ़ गया है।

बॉर्न कंपनी की ब्राउन ब्रेड 60 से बढ़कर 65 रुपये, सैंडविच ब्रेड 45 से बढ़कर 50 रुपये और पाव-बर्गर बन 40 से बढ़कर 45 रुपये हो गया है। कंपनी का मीठा बन भी 10 के बजाय 15 रुपये में मिल रहा है।

इसी तरह हार्वेस्ट गोल्ड की ब्राउन ब्रेड की कीमत 60 से बढ़कर 65 रुपये, सैंडविच ब्रेड 45 से बढ़कर 50 रुपये और पाव-बर्गर बन 40 से बढ़कर 45 रुपये हो गया है। लगातार बढ़ रही खाद्य वस्तुओं की कीमतों से आम परिवारों के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

कोट्स

ब्रेड के दाम बढ़ने से ग्राहकों को अब हर पैकेट पर पांच रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के महंगे होने से ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। -अश्वनी, दुकानदार, हमीरपुर बाजार

ब्रेड की कीमतों में बढ़ोतरी से ग्राहकों का खर्च बढ़ा है। पहले के मुकाबले अब एक ही पैकेट खरीदने के लिए अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। – सुरेंद्र कुमार शर्मा, दुकानदार, हमीरपुर

ब्रेड घर की रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल है। इसके दाम बढ़ने से महीने का खर्च बढ़ना तय है। पहले ही महंगाई के कारण बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। -संजीव कुमार, निवासी चकमोह

बच्चों के नाश्ते और घर में इस्तेमाल के लिए ब्रेड खरीदनी पड़ती है। छोटी-छोटी चीजों के दाम बढ़ने से भी महीने के खर्च पर असर पड़ता है। -अंजना शर्मा, ग्राहक, निवासी चकमोह

बिझड़ी बाजार में ब्रेड की खरीदारी करने से पूर्व पैकेट पर दाम चेक करता ग्राहक। संवाद

Source link