Audience left spellbound by the *jawab-i-kirtan* (call-and-response devotional singing); large crowd remained gathered.

फोटो 20 एमएएचपी 26 परिचय-जवाबी-कीर्तन में प्रस्तुति देतीं कीर्तनकार नीलम विश्वकर्मा। संवाद

चरखारी (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के गुढ़ा गांव में देवात्थान एकादशी पर चल रहे मेले में बृहस्पतिवार की रात जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान कीर्तन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। जवाबी कीर्तन कार्यक्रम में श्रोताओं की भारी भीड़ जुटी।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह व विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड कीर्तन उत्थान समिति के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने दीप जलाकर किया। कीर्तन कलाकार इंद्रेश पदम और नीलम विश्वकर्मा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इंद्रेश पदम की प्रस्तुति नीचे चक्रधर जी, ऊपर चक्रधर जी बीच में बन गए गिरधारी … जमकर सराही गई। नीलम विश्वकर्मा की प्रस्तुति नीचे धरा है ऊपर धरा है… ने भी श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरीं। इस मौके पर राजेश द्विवेदी, राजेश राजपूत, रूप सिंह, बाबूलाल, रमाकांत राजपूत, विनोद मिश्रा, आशीष मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, नीलेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।



Source link