{“_id”:”6b072f81466cf5c4450054a5″,”slug”:”lawyers-boycott-work-demanding-implementation-of-a-protection-act-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-148154-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hamirpur News: प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग पर अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 25 एचएएमपी 25- शहर स्थिति बस स्टैंड के पास सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
हमीरपुर। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने को लेकर बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन संघ न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने कानपुर में आयोजित प्रांतीय अधिवक्ता अधिवेशन के प्रस्तावों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए सत्र न्यायाधीश सहित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह व महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति ने जिला जज को ज्ञापन सौंपकर बताया कि बीते 10 और 11 सितंबर को कानपुर में उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित हुआ था। इसमें प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला अधिवक्ता संघ हमीरपुर का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ था। उक्त अधिवेशन में पारित प्रस्तावों के समर्थन और प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
इस मौके पर अधिवक्ता इंद्रपाल यादव, जयपाल, देवप्रकाश त्रिपाठी, विनोद कुमार, पियूष कुमार नामदेव, पवन कुमार, विमल गुप्ता, सतेंद्र गोयल, दीपक चक्रवर्ती, अनुराग निगम सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
