मौदहा (हमीरपुर)। सेंट पॉल इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खान-पान, खेलकूद, हस्तकला सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बालमेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉलों का संचालन किया। खरीद-बिक्री के माध्यम से व्यवहार कुशलता, प्रबंधन तथा सामूहिक कार्य का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की ओर से तैयार किए गए व्यंजनों और अन्य गतिविधियों का आनंद लिया। साथ ही उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। बच्चों में अपने स्टॉल को बेहतर ढंग से संचालित करने और ग्राहकों को आकर्षित करने की होड़ दिखाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
