Hardoi: प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और जन-जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा ‘एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026’ का आयोजन पुलिस लाइन (परेड ग्राउंड) हरदोई में किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, सुरक्षा उपायों और सामूहिक तैयारी के महत्व को रेखांकित किया गया। 

‎आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने और जनसुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभ्यास में डीडीएमए (आपदा विभाग), अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, जिला सैनिक कल्याण विभाग, रेडक्रास सोसायटी, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, जिला कमाण्डेण्ट होमगार्डस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउड गाईड, आपदा मित्र एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा सम्मलित रूप से प्रतिभाग किया गया। 

‎अभ्यास के दौरान निर्धारित समय पर ब्लैकआउट का अभ्यास कराया गया तथा संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का अभ्यास भी किया गया। वायु हमले से प्रभावित क्षेत्र के लोगों द्वारा पहले सेफ पोजिशन लेते हुए स्वयं को बचाया गया। इसके उपरान्त रेस्क्यू टीमों द्वारा सभी प्रभावितों को पहले सेफ जोन में लाकर परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस के द्वारा चिकित्सालय भेजते हुए उपचार प्रदान कराया गया। इस दौरान जिन स्थलों पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, वहां अग्निशमन के दल द्वारा आग बुझाने का भी कार्य किया गया।

‎इस दौरान जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास और इनसे प्राप्त होने वाले अनुभव वास्तविक आपदा के समय अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने माक एक्सरसाज में सहयोग करने सभी विभागों, स्वयं सेवकों, आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मॉक एक्सरसाइज के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बताया कि निरन्तर अभ्यास करने से आपदा की स्थिति में अधिक तत्परता से कार्य किया जा सकेगा, जिससे पीड़ितों की कम समय में बेहतर सहायता संभव हो सकेगी।‎इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंकित तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- INDIA Bloc Mock Parliament – ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, खरगे के आवास पर सांकेतिक संसद में ‘जन महाभियोग’



Source link