{“_id”:”6b09e144822d334c300dc49c”,”slug”:”copper-and-oil-stolen-from-new-transformers-watchman-held-hostage-hathras-news-c-259-1-ssn1001-103473-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hathras News: नए ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर और तेल चोरी, चौकीदार को बनाया बंधक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चोरी के बाद उखड़ा पड़ा ट्रांसफाॅर्मर। स्रोत : ग्रामीण
– फोटो : Villager
सासनी। आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित पुरानी सब्जी मंडी के निकट शिव धाम कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने दो ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर और तेल चोरी कर लिया। चोरों ने पास की झोपड़ी में सो रहे चौकीदार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
कॉलोनी मालिक सतीश चंद्र गुप्ता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। जानकारी के अनुसार, शिव धाम कॉलोनी के पास नई कॉलोनी में विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार को ढाई-ढाई सौ केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए गए थे। इनकी रखवाली के लिए सतीश चंद्र गुप्ता ने कस्बे के टीचर कॉलोनी निवासी नत्थू सिंह को चौकीदार रखा था।
नत्थू सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे करीब 12 लोग वहां पहुंचे। इनमें से दो चोरों ने उन्हें झोपड़ी में बंधक बना लिया। गले में पड़े मफलर से हाथ बांध दिए और मेरे पास बैठे रहे। शेष करीब दस लोग ट्रांसफॉर्मर से चोरी करते रहे। ट्रांसफॉर्मरों के अंदर लगा कॉपर और तेल निकालकर ले गए। करीब तीन तीन घंटे बाद चोरी के चले गए। सुबह करीब आठ बजे लाइनमैन के मौके पर पहुंचने के बाद चोरी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
