खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कोतवाली क्षेत्र के पुरबिया मोहाल निवासी होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने लाटूश रोड निवासी चर्चित चरस तस्कर समेत दो को उठाया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। तस्कर पर अनवरगंज समेत शहर के कई थानों में आपराधिक मुकदमे में दर्ज हैं। पोस्टमार्टम में परिजन का आरोप था कि एक रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता हर तरह के अपराध में लिप्त है। पूर्व में दर्ज मुकदमों और दबंगई के चलते शिवाला बाजार में उससे कोई बैर नहीं रखता था।
विशाल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाजार में स्थित एक महिला की दुकान में चोरी छिपे चरस बिकवाता था, जबकि बगल में गिलीश बाजार चौकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशाल का चरस तस्कर संग काफी उठना बैठना था। उसी के दम पर वह क्षेत्र में वर्चस्व फैलाता जा रहा था। उसी तस्कर ने विशाल को हत्या के लिए पिस्टल उपलब्ध कराई थी। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि एक चरस तस्कर और उसके गुर्गे से पूछताछ की जा रही है। कई अहम जानकारियां हाथ लगी है। जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

2 of 10
कानपुर कारोबारी हत्याकांड
– फोटो : amar ujala
ब्याज की रकम न देने पर कारोबारी की हत्या
पुरबिया मोहाल निवासी होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की हत्या ब्याज की रकम न देने पर पिस्टल से गोली मारकर की गई। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। वहीं, हत्यारोपी विशाल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी विशाल नशे में लिप्त रहने के साथ ब्याज पर रकम भी बांटता है।

3 of 10
कानपुर कारोबारी हत्याकांड
– फोटो : amar ujala
कारोबारी के सिर में फंसी मिली गोली
जांच में पता चला है कि कारोबारी विजय ने करीब 6-7 माह पहले विशाल से एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। तीन माह तक तो उन्होंने ब्याज की रकम दी लेकिन इसके बाद देना बंद कर दिया। इस पर विशाल ने रकम के लिए टोका तो दोनों में विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बाद विजय ने बिना लिखापढ़ी के रकम देने की बात कहते हुए बची रकम देने से साफ मना कर दिया था। इसे लेकर विशाल अंदर ही अंदर हत्या की साजिश बना रहा था। इस हत्याकांड में पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर हर बिंदु पर पूछताछ कर रही है।

4 of 10
कानपुर कारोबारी हत्याकांड
– फोटो : amar ujala
हत्यारोपी का रेस्टोरेंट किया सील, हर चीज की होगी जांच
कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात के बाद फरार हत्यारोपी विशाल गुप्ता का रेस्टोरेंट को पुलिस ने सील कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस उसके घर समेत अन्य संपत्तियों को खंगालने में जुटी है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ेगी तो नगर निगम और अन्य विभागों से इसकी संपत्ति की जांच कराई जाएगी। कानून-व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देने वाले आरोपी को कतई नहीं बख्शा जाएगा। केडीए से आरोपी के मकान के नक्शे की भी जांच कराई जाएगी। इस पर आगे बुलडोजर तक की कार्रवाई की जा सके। इसके बाद जल्द गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो वह तत्काल में एनबीडब्ल्यू लेंगे। इसके आधार पर 82 धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

5 of 10
कानपुर कारोबारी हत्याकांड
– फोटो : amar ujala
उन्नाव की ओर भागते दिखा, सरेंडर की फिराक में
कोतवाली पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे में क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें लगी हैं। उन लोगों ने करीब 400 से ज्यादा कैमरे खंगाले जिसमें कुछ कैमरे में हत्यारोपी विशाल गंगापार कर उन्नाव की ओर भागता कैद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी कई अधिवक्ताओं के संपर्क में आने के बाद सरेंडर की फिराक में है। पुलिस आरोपी की फोटो को जगह-जगह सर्कुलेट कर सादी वर्दी में कचहरी में लगी है। साथ ही एक टीम उन्नाव की ओर निकली है।
