http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल ब्यूरो चीफ जालौन ✍️

(उरई जालौन) उरई: सोमवार उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं एवं माननीय जनपद न्यायाधीश  विरजेन्द्र कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में विगत दिवस को मध्यस्थता अभियान 3.0 व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें ग्राम मदारपुर कालपी के लेखपाल योगेंद्र सिंह यादव तथा कानूनगो हरेंद्र सिंह सेंगर तथा पीएलबी कमलेश उपस्थित रहे शिविर का संचालन अरविंद कुमार पांडे पीएलबी ब्लॉक कदौरा ने किया मध्यस्थता अभियान 3.0 के बारे में बताया गया कि अदालतों में लंबित मुकदमों और पुराने विवादों को आपसी बातचीत, सुलह- समझौते और सहमति के माध्यम से त्वरित सरल और कम खर्चीले तरीके से हल किया जा सकता है। लंबी और खर्चीली मुकदमे बाजी से राहत  मिलती है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से फैसला होने के कारण रिश्तो में कड़वाहट खत्म होती है और आपसी सौहार्द बना रहता है। यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और गोपनीय होती है। अधिक संख्या में ग्राम वासी उपस्थित  रहे एवं बच्चों की रैली निकाली गई तथा बालिका दिवस की उपलक्ष्य में बालिकाओं को कई योजनाओं की विधिक  जानकारी दी गई।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *