www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन )उरई:मंडलायुक्त विमल कुमार दुवे, उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने जालौन जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा IPS जालौन की मौजूदगी में कालपी रोड नवीन गल्ला मंडी में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों को देखते हुए मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल, मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलापी रोड नवीन गल्ला मंडी उरई में स्थित रवानगी स्थल, मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम आदि का निरीक्षण करने के बाद मतदान के पश्चात सील्ड ईवीएम जमा करने के लिए बनने वाले स्ट्रांग रूम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्बंधित अधिकारियों से विधानसभा वार मतगणना के लिए लगाए जाने वाले टेबल, वाहन पार्किंग स्थल, मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को ईवीएम वीवीपैट मशीन आदि पार्टी रवानगी( डिस्पैच) से लेकर प्राप्ति (रिसीविंग) तक विस्तृत ले आउट प्लान बनाने से संबंधित निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि रूट प्लान तैयार करते हुए वाहन पार्किंग की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव,अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी कालपी देवेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन सौरभ, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड अमित सक्सेना सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

अभी अभी की खबरें