917 motor vehicle challan cases settled in special Lok Adalat



जनपद न्यायालय में शनिवार को मोटर वाहन चालान वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में आयोजित अदालत में कुल 917 मोटर वाहन चालान वादों का निस्तारण किया गया। पेटीएम सेतु पोर्टल के माध्यम से डिजिटल प्रक्रिया अपनाकर लंबित चालान वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को जनपद न्यायालय में आयोजित होगी। प्राधिकरण ने वादकारियों से अपील की कि वे अपने सुलह योग्य वादों और प्रकरणों को आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के लिए लोक अदालत में उपस्थित हों।




Source link

अभी अभी की खबरें