{“_id”:”6b0b276883fc2bd893059e9e”,”slug”:”coaching-center-owner-and-his-cousin-beaten-up-over-a-dispute-regarding-flooding-of-a-field-video-goes-viral-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-161317-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Azamgarh News: खेत में पानी भरने के विवाद में कोचिंग संचालक और चचेरे भाई की पिटाई, वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अतरौलिया में मारपीट की घटना का वायरल वीडियो। स्रोत : सोशल मीडिया
अतरौलिया थाना क्षेत्र के गजेंधरपट्टी भेदौरा गांव में बीते 26 नवंबर को खेत में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में कोचिंग संचालक और उसके चचेरे भाई की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग दो युवकों को पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने लाठी-डंडे, रॉड और हंसिए से हमला करने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी पंकज राजभर कोचिंग संचालित करते हैं। उनका आरोप है कि कोचिंग के सामने मीट काटने के बाद कचरा फेंके जाने को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को उनके चाचा निरहू राजभर के खेत में पानी भरने को लेकर कहासुनी हुई।
आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे पंकज को भी दौड़ाकर पीटा गया, जिससे उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हालांकि, पीड़ितों ने मुकदमे में हल्की धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और उचित धाराएं बढ़ाने की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि मामला जमीन से संबंधित है। मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
