गोरखपुर। विकास भवन में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 30 अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित लोगों का एक दिन का वेतन बाधित करने और उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग समेत विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर मौजूद नहीं मिले। एक साथ कई विभागों में अनुपस्थिति मिलने पर सीडीओ ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से कार्यालय पहुंचें और कार्यालय अवधि में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।



Source link