Inauguration of the Chandan Yatra Festival



लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में ”चंदन यात्रा महोत्सव” का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने चंदन यात्रा कथा का माहात्म्य समझाया। आचार्य माधवेंद्र पुरी जी ने वृंदावन से जगन्नाथ की पैदल यात्रा की थी। वहां से चंदन लाकर भगवान को लेप लगाया था। तब से इसे चंदन यात्रा के उत्सव के रूप में विश्व के सभी इस्कॉन मंदिरों में धूमधाम से 21 दिनों तक मनाया जाता है। महोत्सव के पहले दिन भक्तों ने चंदन को सिलबट्टे पर घिसकर भगवान को लेप लगाया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें