{“_id”:”68bfad6bc202fb11ce0d9561″,”slug”:”insistence-on-getting-petrol-without-helmet-pump-owner-was-chased-and-beaten-2025-09-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाने की जिद…पंप मालिक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस देखती रही; VIDEO”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिला तो कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी गई। इस दौरान पेट्रोल पंप के मालिक को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ही आरोपियों ने हाथापाई कर दी।
पेट्रोल पंप पर मारपीट – फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में आगरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार रात लगभग 9 बजे अफरा तफरी मच गई। पेट्रोल पंप संचालक रोहित कपूर ने बताया कि बगैर हेलमेट पहुंचे दो युवक पेट्रोल डालने का दबाव बनाने लगे। कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए जब मना किया तो गालियां दीं। इसके बाद कर्मचारी को पीटने लगे। बचाने पहुंचे तो मालिक को भी पीटा।
Trending Videos
पंप मालिक रोहित कपूर ने बताया कि मामला बढ़ता देख एक कर्मचारी ने पीआरवी 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आरोपियों ने भी फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। स्विफ्ट कार से पहुंचे हमलावरों ने आते ही एक कर्मचारी को जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। इस दौरान कर्मचारी को बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपी गाली देने लगे। इतना ही नहीं सभी ने मिलकर जमीन पर गिराया और पीटना शुरू कर दिया।