विश्व योग दिवस पर भाजपा प्रदेशभर में ‘योग से निरोग’ का संदेश देकर जन-जन को योग से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महाराजगंज में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ योग किया।
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने हापुड़, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के राजाजीपुरम में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, नगर निगम के महापौर व सदस्य, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, आयोग, बोर्ड, निगम के अध्यक्ष व सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ योग कार्यक्रमों में सहभागिता की।
बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी विश्व योग दिवस पर प्रदेशभर में योग कार्यक्रम आयोजित करके योग से निरोग का संदेश दे रही है। इसके साथ वह जन-जन को योग से जोड़ने का प्रयास कर रही है। मंडल स्तर पर योग शिविरों का आयोजन कर रही है। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा व्यावसायिक वर्गों के भी योग शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।




