बाह। सामाजिक वानकी रेंज बाह के यमुना के बीहड़ की बुधवार को लकड़ी कटान और खुदान की वायरल हुई तस्वीर वन कर्मियों की आपसी कलह की बजह तो नहीं? वायरल तस्वीरों की जांच में जुटे बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि बीहड़ कटान रोकने एवं वर्षा जल के संचय के लिए बांध बनवाए हैं, फलदार पौधे रोपने के लिए जूलीफ्लोरा की झाड़ियां साफ कराई हैं।


उन्होंने बताया कि खनन की वायरल तस्वीरों को लेकर की गई छानबीन में बांध और झाड़ियां साफ करने की स्थिति सामने आई है। बुधवार को सोशल मीडिया पर कटान की लकड़ियों की तस्वीर के साथ ही बटेश्वर क्षेत्र में अवैध कटान का दावा किया गया है। इतना ही नहीं बीहड़ क्षेत्र में मिट्टी का खनन होने का भी जिक्र किया गया है। तस्वीरें सामने आने पर वन विभाग जांच में जुटा है, जिन इलाकों की तस्वीरें होने का दावा किया गया है। खनन की बात की गई है, उन इलाकों की पड़ताल वन विभाग ने की है। तस्वीरें 7-8 महीने पुरानी होने की स्थिति सामने आई है। बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि वर्षा जल के संचय को बांध एवं पौध रोपण को झाड़ियों की सफाई वन विभाग ने कराई है। अब तक की जांच में कटान और खनन की पुष्टि नहीं हुई है। वन कर्मियों की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों की भी जांच होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *