http://www.a2znewsup.com



पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

(उरईजालौन) उरई: आज जनपद में नहरों में में ओवर फ्लो की तीन घटनाओं घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संबंधित उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी से जाँच करायी जाँच में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही प्रथम दृष्टि में पायी गई उक्त पर जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नहरों के रेगुलेशन ऑर्डर के तहत समस्त सहायक अभियन्ताओं, जूनियर इंजीनियर्स एवं राजस्व स्टाफ को नहरों के सुचारू संचालन एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लोअर के०बी० नहर में पानी की अधिकता पाए जाने पर सहायक अभियन्ता प्रथम अनन्त अग्रवाल द्वारा नहर के हैड खुलवाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। साथ ही, नहरों को हैड से समय पर बंद न रखने की लापरवाही को गंभीर मानते हुए सहायक अभियन्ता अनन्त अग्रवाल एवं जूनियर इंजीनियर सुमन के विरुद्ध निलंबित कर कड़ी कार्यवाही करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है । जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नहरों के कटान से यदि किसानों की फसलों को कोई नुकसान होता है, तो अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नहरों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *