पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️

(उरईजालौन) जनपद जालौन के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गरगुंवा गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की स्थापना हेतु शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विद्यालय के प्रस्तावित स्थल गरगुंवा गांव का निरीक्षण कर भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जाएगा। इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने गरगुंवा से नगरी तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने हेतु लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को आवश्यक निर्देश दिए। इस सड़क के निर्माण से विद्यालय तक आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को भी बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की स्थापना से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित होगा।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *