www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन ) उरई:मंडलायुक्त झांसी मंडल झांसी विमल कुमार दुबे ने तहसील उरई में विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने तहसील के विभिन्न पटलो का निरीक्षण कर कर्मचारियों से सम्बंधित पटलों के बारे में जानकारी कर कार्यालय में पत्रावलियो के रख–रखाव की व्यवस्थाओ का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन मानस द्वारा दर्ज करायी जाने वाली शिकायतो का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्धता पूर्वक निस्तारण कराने के साथ ही तहसील न्यायालय में दर्ज वादों का भी ससमय निस्तारण किया जाए। उन्होंने न्यायालय कि पंजिका में दर्ज वादो की स्थिति का जायजा लेते हुए न्यायालय में दर्ज वादो को ससमय निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने R.C.C.M.S. पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रियल टाइम खतौनी पोर्टल पर दिखना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बढ़े बकायेदारों की सूची जारी कर राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होंने सेवा पुस्तिका का भी अवलोकन कर निर्देशित किया कि टीम गठित कर अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका अपडेट करना सुनिश्चित करे। मंडलायुक्त महोदय ने तहसील की कार्य प्रणाली पर प्रशंसा जाहिर की। उन्होंने निर्देशित किया कि न्यायालय के पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करे। उन्होंने लंबित जांचो को सुव्यवस्थित करने के लिए कंप्यूटर प्रणाली विकसित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप ही कार्य किया जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) संजय कुमार को निर्देशित किया कि जो भी निर्देश आज यहाँ आदेश दिए गए इसी प्रकार जनपद की समस्त तहसीलो में अनुपालन किया जाए।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, तहसीलदार शेर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें