www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

  • (उरई जालौन ) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी व जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार उरई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं एवं सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी की। उन्होंने निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। कारागार परिसर में साफ सफाई मिलने पर संतोष व्यक्त किया और निर्देशित किया कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ सफाई होने चाहिए। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार परिसर में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक एवं गैरकानूनी सामान न पहुंचे इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक नीरज देव को सरकार द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सारी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जेल अधीक्षक नीरज देव को निर्देश दिया कि जेल कारागार के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बना कर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए।

इस अवसर पर जिला कारागार जेल अधीक्षक नीरज देव, कार पालक अरविंद सिन्हा, उप कार पालक अमर सिंह व डॉ. राहुल वर्मान सहित आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें