www.a2znewsup.com

  • जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

( उरई जालौन ) जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने सर्वोदय इण्टर कॉलेज उरई में Diphtheria (गला घोटू) बीमारी से बचने के लिए छात्र/छात्राओ के टीकाकरण का फीता काटकर शुभारंम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि Diphtheria (गला घोटू) इस बीमारी मे बच्चे को जुखाम खासी के साथ गले में सूजन आ जाने के कारण जाली सी वन जाती है जिससे बच्चे को सांस लेने में परेशानी होती है दम घुटने से बच्चे की मृत्यु हो जाती है। इस बीमारी से वचाव का एक मात्र उपाय, नियमित टीकाकरण मे डेढ माह, ढाई माह तथा साढे तीन माह पर DPT की तीन डोज तथा (16-24 माह) प्रथम बूस्टर एवं 5 वर्ष पर द्वितीय बूस्टर डोज, तथा 10 वर्ष एवं 16 वर्ष पर TD का टीका लगाया जाता है। किसी कारण से टीका छूट जाने पर उसी अन्तराल में DPT का बूस्टर डोज लगाई जाती है।उन्होंने कहा कि अत्यधिक खतरे के कारण जनपद के ब्लाक डकोर एवं कोंच मे दिनांक 26,27,30 सितम्बर 01,03 तथा 4 अक्टूबर 2024 को 5 वर्ष, 10 वर्ष, तथा 16 वर्ष के छूटे हुये बच्चो को Diphtheria (गला घोटू )बीमारी के बचाव हेतु स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चो को DPT का टीका नही लगा है वे अपने एवं अपने अडोस-पडोस के 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं 16 वर्ष के बच्चो का गला घोटू जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिये DPT टीका अवश्य लगवाये। उन्होंने कहा कि आप अपने क्षेत्र के लोगो को Diphtheria टीकाकरण के बारे मे जानकारी अवश्य दे मुझे पूरा विश्वास है कि आपके Diphtheria टीकाकरण के प्रति जनता मे विश्वास बढेगा तथा आपके सद प्रयासो से टीकाकरण के प्रति जनसमान्य के अन्दर व्याप्त भ्रान्तियो को दूर कर अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *