www.a2znewsup.com

  • जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) उरई; स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज उरई में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र/छात्राओं द्वारा Three R Model आधारित Reduce-Reuse-Rescue Kill (Waste-to-Art) बेकार पड़ी सामग्रियों और वस्तुओं को कलात्मक रचनाओं के माध्यम से उन्हें पुनः उपयोग किया जिसकी प्रदर्शिनी का जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने बच्चों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शिनी का अवलोकन कर छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा के अन्तर्गत बच्चों ने Waste-to-Art के अन्तर्गत वेस्टेज प्लास्टिक सहित अन्य अजैविक अपशिष्टों से विभिन्न प्रकार की छात्र/छात्राओं ने मॉडल तैयार किया गया है बहुत ही सराहनी है। उन्होंने कहा कि अपने जनपद के होनहार छात्र/छात्रायें ऐसे ही मॉडल तैयार करें, जिससे आने वाले समय में किये गये आविष्कारों से समाज को लाभान्वित कराया जा सके तथा इनका बेहतर प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि Waste-to-Art की अवधारणा में पर्यावरण जागरूकता और रचनात्मकता दोनों को बढावा देते हुए छात्र/छात्राओं ने बेकार पड़ी सामग्रियों और वस्तुओं को कलात्मक रचनाओं के माध्यम से उन्हें पुनः उपयोग करने लायक तैयार किया गया। विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा बनाई गयी कलाकृतियों बेजोड़ है जो इनकी कलात्मक सोच को दर्शाती हैं। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारी, नागरिक व छात्र/छात्राओं को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित, राजकीय इण्टर कॉलेज प्रधानाचार्य आदि सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें