http://www.a2znewsup.com


  पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

(उरई जालौन) उरई: आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को जनपद में मतदान संपन्न कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने निर्देश जारी किए हैं कि निर्वाचन के दृष्टिगत जिन शासकीय भवनों में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, वहां मतदान दिवस पर मतदान कार्य के अतिरिक्त अन्य सभी कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेंगे तथा संबंधित भवनों में अवकाश रहेगा। जनपद में मतदान के लिए कुल 24 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें कन्या जूनियर हाईस्कूल नगर पालिका रामनगर, टाउन हॉल मोहल्ला राजेंद्र नगर उरई, जिला परिषद कार्यालय उरई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई, टाउन एरिया कार्यालय कोटरा, प्राथमिक पाठशाला लड़कों का एट, कन्या जूनियर हाईस्कूल हरदोई गूजर, विकास खंड कार्यालय डकोर, तहसील कार्यालय जालौन, विकास खंड कार्यालय जालौन, विकास खंड कार्यालय माधौगढ़, विकास खंड कार्यालय रामपुरा, विकास खंड कार्यालय कुठौंद, तहसील कार्यालय कोंच, विकास खंड कार्यालय कोंच, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज पिरौना, विकास खंड कार्यालय नदीगांव, प्राथमिक पाठशाला बंगरा, नगर पालिका कार्यालय कालपी, विकास खंड कार्यालय कदौरा, प्राथमिक विद्यालय आटा, विकास खंड कार्यालय महोबा, प्राथमिक विद्यालय, न्यामतपुर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल इंटर कॉलेज, चुर्खी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️