http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई जालौन ✍🏻

(उरईजालौन)उरई : जनपद:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 14.12.2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत केे सफल आयोजन के मद्देनजर वैवाहिक/पारिवारिक मामलों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु बैठक जनपद न्यायाधीश  अचल सचदेव जी के दिशा-निर्देशन में एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय  मनोज कुमार सिंह गौतम जी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी।
प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम ने कहा कि जो दम्पति/पक्षकार कुटुम्ब न्यायालय में चल रहे विवादों में समझौता चाहते है, वे आगामी दिनांक 14.12.2024 के आयोजन से पहले भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से अथवा स्वयं समझौता पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं और उन्होंने अधिवक्ताओं/मीडियेटर्स से यह भी अपील की कि वह अपने-अपने वादकारियों को सुलह हेतु प्रेरित करें, जिससे आगामी दिनांक 14.12.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोकअदालत में अधिक से अधिक वैवाहिक/पारिवारिक मामलों का निस्तारण हो सके।
अपर कुटुम्ब न्यायाधीश श्रीमती अम्रता शुक्ला ने अधिवक्ताओ से अपील की वे पक्षकारों को लोकअदालत के लाभो से स्वयं भी अवगत कराते हुये उन्हें सुलह-समझौते के लिये प्रेरित करें।
बैठक में परिवार परामर्श केन्द्र से परामर्शदाता विनोद प्रकाश व्यास, श्रीमती सुलेखा सिंह,  के0के0 प्रजापति एवं प्रियंका द्विवेदी जी उपस्थित रही।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

अभी अभी की खबरें